बाल विवाह पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, समझाइश के बाद रुकी नाबालिग की शादी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बाल विवाह पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, समझाइश के बाद रुकी नाबालिग की शादी | New India Times

परियोजना जुन्नारदेव अंतर्गत सेक्टर बिलावर कला के ग्राम ढाला पठार, पंचायत खमरा कला में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रतिपर्ण संस्था, पुलिस प्रशासन तथा पंचायत विभाग की संयुक्त टीम विवाह स्थल पर पहुंची। टीम ने बालक एवं बालिका के परिजनों तथा रिश्तेदारों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए विवाह नहीं करने की समझाइश दी।

जांच के दौरान बालक की आयु 19 वर्ष तथा बालिका की आयु 17 वर्ष पाई गई। अधिकारियों ने परिजनों को बालिका के बालिग होने के बाद ही विवाह करने की सलाह दी। समझाइश के बाद परिजनों ने विवाह स्थगित करने और बाल विवाह नहीं करने की सहमति दी।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सुनीता चंचल, सेक्टर सुपरवाइजर नीतू वर्मा, सुपरवाइजर रामनाथ उइके, प्रतिपर्ण संस्था के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग से एएसआई राजकुमार कुमरे, महेश उइके, आरक्षक राजकुमारी बंसल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article