गुरमत शिविर में बच्चों को दी गई धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा की विशेष जानकारी | New India Times

ममता गनवानी,भोपाल (मप्र), NIT:

गुरमत शिविर में बच्चों को दी गई धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा की विशेष जानकारी | New India Times

ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक टेकरी में आयोजित गुरमत शिक्षा कैंप के दूसरे दिन बच्चों को धर्म, नैतिकता और सिख इतिहास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कैंप में बच्चों को गुरुद्वारा जाने के महत्व को व्यवहारिक रूप से समझाया गया तथा सिख पंथ के महान योद्धाओं जस्सा सिंह रामगढ़िया, जस्सा सिंह आहलूवालिया और सरदार बघेल सिंह के ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराया गया।

गुरमत शिविर में बच्चों को दी गई धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा की विशेष जानकारी | New India Times

अमृतसर से आए प्रचारक भाई गुरपिंदर सिंह जी ने बच्चों को सिखी सिद्धांतों के अंतर्गत केशों के महत्व और दस्तार (पगड़ी) की आवश्यकता के बारे में बताया। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर से आए दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्थे के भाई सुखप्रीत सिंह जी ने बच्चों को कीर्तन की शिक्षा प्रदान की।

गुरमत शिविर में बच्चों को दी गई धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा की विशेष जानकारी | New India Times


कैंप के दौरान प्रचारक भाई संतोष सिंह जी ने दस्तार सिखलाई तथा भाई गुरप्रीत सिंह जी ने सिख मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ज्ञानी बलदेव सिंह जी द्वारा सिख रहत मर्यादा के अंतर्गत भोपाल के विभिन्न गुरुद्वारों से आए रागी जत्थों और ग्रंथी सिंहों को गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ एवं अखंड पाठ की मर्यादाओं और नियमों की जानकारी दी जा रही है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा नानकसर के अध्यक्ष सरदार परमवीर सिंह जी ने बताया कि गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। कैंप में शामिल होने वाले बच्चों के लिए भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से निशुल्क आवागमन की व्यवस्था भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article