कलयुगी बेटे ने ही उड़ाए मां-बाप और बहन के ज़ेवर, देवरी पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर किया खुलासा | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कलयुगी बेटे ने ही उड़ाए मां-बाप और बहन के ज़ेवर, देवरी पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर किया खुलासा | New India Times

बाजार वार्ड में सूने घर में हुई लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि परिवार का ही बेटा निकला। देवरी पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए चोरी का अधिकांश माल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी हरिराम मानकर के अनुसार, 18 मई को श्याम रानी रैकवार के घर में चोरी की घटना हुई थी। उस समय वह अपने बीमार पति परसोत्तम रैकवार के इलाज के लिए सागर गई हुई थीं। घर पर ताला बंद था, जिसे तोड़कर चोरों ने अलमारी और पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने फिंगरप्रिंट और तकनीकी जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को संदेह परिवार के सदस्य शुभम रैकवार पर हुआ। कड़ी पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने घर का ताला तोड़कर ही जेवर और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने का हार, झुमके, चूड़ियां, अंगूठियां, चांदी की करधनी, पायल, बिछिया और करीब एक लाख रुपये नकद सहित कुल लगभग 7 लाख 57 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया कि आरोपी पर मकान निर्माण का कर्ज था और पारिवारिक विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि पीड़िता और उसकी बेटी ने हाल ही में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बेटे और बहू पर ही चोरी का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article