हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की उठाई मांग | New India Times



हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा भोपाल के हिंदी भवन में पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी एवं साहित्यकार श्री महान भारत सागर एवं विशिष्ट अतिथि श्री हरिनारायण चारी मिश्रा (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल) उपस्थित हुए।अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता : लोकतंत्र की आधारशिला पुस्तक का विमोचन करते हुए हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र में उसकी भूमिका तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को पूर्व डीजीपी ने संबोधित करते हुए कहा कि  हिंदी पत्रकारिता हमारी पहचान और गौरवशाली इतिहास की धरोहर है। पत्रकारिता ने देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में सदैव अग्रणी रही है।

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की उठाई मांग | New India Times

विशिष्ट अतिथि हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के हित में अत्यंत आवश्यक है।

वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने इस अवसर पर हरिनारायण चारी मिश्रा तथा श्री महान भारत सागर जी (Retired DGP एवं साहित्यकार) को विशेष स्मृति चिन्ह,शाल प्रदान कर सम्मानित किया।

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की उठाई मांग | New India Times


राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर बल देते हुए वर्तमान समय में पत्रकारिता और विशेष तौर पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा हिंदी पत्रकारिता समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और जनता को जागरूक करने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने में मदद कर रही है।उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने पर भी बल देते हुए सरकार से मांग की।

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की उठाई मांग | New India Times


कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रदेश भर के पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा जनसरोकारों की पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article