धार पुलिस के 6 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त, समारोह आयोजित कर दी गई विदाई | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार पुलिस के 6 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त, समारोह आयोजित कर दी गई विदाई | New India Times

पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले जिला पुलिस धार के छह अधिकारी/कर्मचारी आज 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर शनिवार, 30 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में उनका गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उप निरीक्षक हेमसिंह सिसोदिया (थाना सादलपुर), सहायक उप निरीक्षक शंकर सिंह तोमर (चौकी निसरपुर, थाना कुक्षी), सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर तंडावी (चौकी भैसोला, थाना बदनावर), प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत (थाना धरमपुरी), प्रधान आरक्षक कालू सिंह अलावा (महिला थाना धार) तथा प्रधान आरक्षक किशोर लश्करी (रक्षित केंद्र धार) को शाल, श्रीफल, माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग में बिताए गए यादगार पलों को उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों के साथ साझा किया।
कार्यक्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण अवसर पर इकाई धार में पदस्थ बाल आरक्षक पुनीत मुने को आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई, जिस पर सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विभागीय सौहार्द और पारिवारिक माहौल की झलक देखने को मिली। अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। जिला पुलिस धार ने सेवानिवृत्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article