अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जंगल में चल रहा था अवैध धंधा | New India TimesOplus_131072

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जंगल में चल रहा था अवैध धंधा | New India Times

मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में पुलिस की गुन्हे प्रकटीकरण शाखा (कक्ष-3) ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि वसई पूर्व स्थित एक जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1,07,300 रुपये कीमत का शराब बनाने का सामान और तैयार माल बरामद किया। मौके से शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण, केमिकल व अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
हालांकि छापे के दौरान कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला, लेकिन जांच में यह अवैध धंधा एक महिला द्वारा संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम की इस सफलता को लेकर विभाग ने सराहना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article