विवेक जैन, बागपत/लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल हिल्टन गार्डन में आयोजित लायंस क्लब इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 321 के 53वें मल्टीपल कन्वेंशन एवं अवॉर्ड समारोह में बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं लायंस क्लब के प्रोग्रेसिव मेल्विन जोन्स फेलो (PMJF) लायन पंकज गुप्ता को ‘मल्टीपल 321 बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें मानवता की सेवा और लायनिज्म में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन विनय मित्तल, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र चौहान, मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन रविंद्र सागर तथा 321C1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया ने संयुक्त रूप से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में देशभर से आए लायंस क्लब पदाधिकारियों ने पंकज गुप्ता के सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पीडी लायन विनीत गोयल, लायन संदीप अग्रवाल, लायन विशाल मल्होत्रा, लायन सुरेश गुप्ता, लायन सुनील मित्तल, लायन सुशील भनोट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

