मनरेगा कुएं की खुदाई में हादसा: मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत, जांच के आदेश | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मनरेगा कुएं की खुदाई में हादसा: मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत, जांच के आदेश | New India Times

पन्ना जिले के अजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बीहरपुरवा गांव में मनरेगा के तहत खोदे जा रहे सार्वजनिक सिंचाई कुएं में बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कुएं की खुदाई के दौरान मजदूर अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई, जिससे सभी मजदूर उसमें दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तब तक सभी मजदूरों की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के गहरे कुएं में उतारा गया, जिससे यह हादसा हुआ।
जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
फिलहाल गांव में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article