अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं, बढ़ती महंगाई, बिजली कटौती, पेपर लीक और किसानों की दुर्दशा को लेकर आज महामहिम राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की जनता, किसानों, नौजवानों और महिलाओं की बुनियादी समस्याओं पर अविलंब संज्ञान लेने तथा वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की गई।
श्री मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता बेहाल और त्रस्त है। जनता की समस्याओं का समाधान वर्ष 2027 में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही संभव है। वर्तमान समय में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता, नौजवान, महिलाएं और मजदूर सहित समाज का बड़ा वर्ग भारी परेशानियों का सामना कर रहा है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से शामिल मांगें:
खेती के सीजन को देखते हुए पेट्रोल पंपों पर किसानों को प्राथमिकता दी जाए तथा ट्रैक्टरों एवं जरकिन/गैलन में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही धान की बेहन की शुरुआत को देखते हुए खाद की सुचारू आपूर्ति हो और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर अविलंब रोक लगाई जाए तथा आम जनता के उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को महंगाई के दायरे से बाहर रखा जाए। घरेलू गैस सिलेंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर गांवों में रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।
नीट (NEET) सहित हाल ही में हुए विभिन्न पेपर लीक मामलों में संलिप्त दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
नेपाल सीमा से जुड़े बाजारों में खुलेआम बिक रहे मादक पदार्थों और ड्रग्स के कारण नौजवान पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
हाईवे की सड़कों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर वहां अविलंब गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनाए जाएं।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री राम मिलन भारती, शकील शाह, गोपाल फौजी, ज्योति, आरती, गीता, निर्मला, राधिका, राजमती, प्रमिला, फूलमती, श्यामराजी, इब्राहिम बाबा, राकेश दूबे, शौकत अली, अजय चौरसिया, चंद्रभान पहलवान, डॉ. अमित शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, अल्ताफ खान, सनोहर गुप्ता, मसूद आलम, हरिनाथ यादव, पंकज तिवारी, सूरज भास्कर, शादाब आलम, इरशाद आलम, घनश्याम यादव, संजय यादव, इंद्र कुमार मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, फ़ैज़ान आलम, संदीप साहनी, मंजूर आलम, आमिर खान, शिवरतन निषाद, मदन निषाद सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
