मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव और दमुआ थाना क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा-पट्टी काटे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी थी और जनता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
इसी बीच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले से गठित विशेष टीम ने दोनों क्षेत्रों में छापेमारी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, सट्टा-पट्टी लिखते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान तौसीफ के पास से ₹1100, मालती बाई के पास से ₹9300 तथा विनम्र के पास से ₹6000 नगद जब्त किए गए।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रहे सट्टा कारोबार पर स्थानीय पुलिस ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की।
