अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

इंजीनियर उदयभान करवरिया के 57वें जन्मदिवस के अवसर पर कृष्णा गेस्ट हाउस, रिंगवा बारा में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री विभवनाथ भारती (पूर्व जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धनश्याम पाण्डेय ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नीरज शुक्ला (व्यवस्थापक), शिवाकांत तिवारी (पूर्व मंडल अध्यक्ष, मनकामेश्वर), रामायण प्रसाद शुक्ला (पूर्व मंडल अध्यक्ष, कौंधियारा), अंजनी लाल, धर्मराज पाल, योगेश शुक्ला ‘लंकेश’, शिवराम परिहार (पूर्व जिला मंत्री), छेदीलाल कोटरी (चेयरमैन, शंकरगढ़), कुशल जैन, दिनेश तिवारी, बृजमोहन आर्य, मसूरियादीन वर्मा, नंदलाल पाल, जगदीश बिंद, हरिशरण सिंह, राममणि शुक्ला, मंगला प्रसाद बिंद, नन्हे लाल गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा, श्याम कैलाश पासी, अमित पासी, नंदेश्वर त्रिपाठी, अर्जुन विश्वकर्मा, श्वेतांक शुक्ला, शंकरलाल पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कुलदीप पाठक (पूर्व विधानसभा प्रभारी) ने किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विभवनाथ भारती ने कहा कि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने अपने कार्यकाल में जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए कार्य किया तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया।
कार्यक्रम का समापन भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

