मिर्ज़ापुर में रफ्तार का क़हर: अचीतपुर पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा, पति के सामने पत्नी की मौत | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्ज़ापुर में रफ्तार का क़हर: अचीतपुर पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा, पति के सामने पत्नी की मौत | New India Times

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अचीतपुर पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिससे एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं।
हादसा इतना भयावह था कि पति की आंखों के सामने ही उसकी पत्नी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद पति मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन समय पर उपचार न मिल पाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मिर्ज़ापुर में रफ्तार का क़हर: अचीतपुर पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा, पति के सामने पत्नी की मौत | New India Times

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लापरवाह और तेज़ रफ्तार ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बड़ा सवाल: आखिर कब थमेगी रफ्तार का ये कहर और कब सुरक्षित होंगी सड़कों पर चलने वाली आम जनता?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article