कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 बाइक किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 बाइक किया बरामद | New India Times

एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक गौतम (20 वर्ष) निवासी कलवापुर और चंदन कश्यप (19 वर्ष) निवासी बंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चंदन अस्पताल परिसर में पहले रेकी करता था और ऐसी बाइक चिन्हित करता था, जिनका लॉक कमजोर हो या जो सीसीटीवी कैमरों की पहुंच से दूर खड़ी हों। इसके बाद वह सूचना आलोक को देता था, जो मौके पर पहुंचकर बाइक चोरी कर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर गर्रा नदी में फेंक देते थे।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए हरदोई जा रहे थे। इसी दौरान कैरूगंज-गौशाला मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आलोक गौतम के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक विनय कुमार, उप निरीक्षक कुमार गौरव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article