अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्ज़ापुर में जल संकट पर सख़्ती: जल शक्ति मंत्री के सामने विधायक रमाशंकर पटेल ने उठाई पेयजल की समस्या, हर घर नल-जल योजना में तेज़ी के निर्देश | New India Times

मिर्जापुर जिले में बढ़ते जल संकट को लेकर 23 मई 2026 को अष्टभुजा डाकबंगला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आगमन पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में व्याप्त जल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से उन गांवों की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया, जहां जल जीवन मिशन के तहत अब तक पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच सकी है। विधायक ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में त्वरित समाधान बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जल शक्ति मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जल्द से जल्द हर घर तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
सरकार की “हर घर नल, हर घर जल” योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version