18 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आचार्य भीष्म मोहन झा सेवानिवृत्त, विद्यालय में भावभीनी विदाई | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

18 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आचार्य भीष्म मोहन झा सेवानिवृत्त, विद्यालय में भावभीनी विदाई | New India Times

भागलपुर शहर स्थित आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी विषय के आचार्य एवं मीडिया प्रभारी भीष्म मोहन झा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री झा ने 18 वर्षों तक विद्यालय में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री झा ने एक कुशल, प्रेरणादायी एवं अनुशासनप्रिय शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया, बल्कि विद्यालय के विभिन्न दायित्वों का भी समर्पण और निष्ठा के साथ निर्वहन किया।
मीडिया प्रभारी के रूप में भी उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे विद्यालय को नई पहचान मिली।
विद्यालय परिवार ने उनके सरल स्वभाव, कार्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने श्री झा के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि श्री भीष्म मोहन झा का योगदान संस्था के इतिहास में सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article