धूमधाम से मनाया गया एनटीपीसी कहलगाँव का 42वाँ स्थापना दिवस | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

धूमधाम से मनाया गया एनटीपीसी कहलगाँव का 42वाँ स्थापना दिवस | New India Times

एनटीपीसी कहलगाँव ने अपने 42वें स्थापना दिवस को भव्यता और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में संस्था की गौरवशाली उपलब्धियों को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद एनटीपीसी का नैगम गीत गाया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रनिर्माण की भावना से ओत-प्रोत हो गया। समारोह में मनोरंजन परिदा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्रीनाध मारीशेट्टी (महाप्रबंधक, अनुरक्षण एवं एडीएम), भारती नंदन (कमांडेंट, सीआईएसएफ) सहित सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया गया एनटीपीसी कहलगाँव का 42वाँ स्थापना दिवस | New India Times

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल ने कहा कि 42 वर्षों के अथक परिश्रम, प्रतिबद्धता और नवाचार के बल पर एनटीपीसी कहलगाँव ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल किया है और राज्य व राष्ट्र के ऊर्जा मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि संचालन, अनुरक्षण और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में परियोजना ने अनुकरणीय प्रदर्शन किया है, साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी संस्था सक्रिय भूमिका निभा रही है।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दीप्तिनगर स्थित मुख्य भवन, प्रवेश द्वारों एवं प्लांट परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। केक काटकर और गुब्बारे छोड़कर इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि एनटीपीसी कहलगाँव भविष्य में भी ऊर्जा, उत्कृष्टता और नवाचार के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।
इसके पश्चात स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत परियोजना प्रमुख ने अभिनव कर्मचारी विकास केंद्र में पीएमआईएस अभ्यर्थियों एवं कार्यपालक प्रशिक्षुओं के साथ संवाद किया तथा सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह जानकारी एनटीपीसी कहलगाँव के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article