पनारा ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही, जिंदा महिला को जारी कर दिया मृत्यु प्रमाण पत्र | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260523-WA0105.mp4
New India times

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा में प्रशासनिक लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जबकि महिला जीवित है और अपने घर में रह रही है।

जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले महिला के पति का निधन हो गया था। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महिला ने ग्राम पंचायत में आवेदन किया था, लेकिन पंचायत की लापरवाही के चलते पति की जगह पत्नी का ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

इस गलती के कारण महिला को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है। महिला ने रोते हुए बताया कि वह अब घर में अकेली है और मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही है। उसे मिलने वाली वृद्धा पेंशन भी बंद हो गई है, जिससे आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, जब इस संबंध में ग्राम पंचायत से चर्चा की गई तो पंचायत अधिकारियों ने जल्द सुधार कर महिला को पुनः योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version