एसपी सौरभ दीक्षित ने परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों को दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की वर्दी, टर्नआउट एवं शारीरिक दक्षता का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर आरटीसी बैरक, पुलिस मैस एवं पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरकों में साफ-सफाई, मैस में भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की समीक्षा की तथा पीआरवी वाहनों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सदैव तैयार रखने के निर्देश दिए।

आर्दली रूम में अभिलेखों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुव्यवस्थित रखरखाव एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं स्पोर्ट्स टीम से दौड़ लगवाकर शारीरिक दक्षता की परख की गई। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की ड्रिल एवं अनुशासन का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपी श्री सौरभ दीक्षित ने कहा, “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन एवं पारदर्शिता का पालन करते हुए सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version