मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
दिनांक 18/05/2026 की रात्रि में अंबाड़ा चौकी क्षेत्र में आदिवासी युवकों एवं दिलीप यादववंशी निवासी रिछेड़ा के साथ मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि पिकअप वाहन से उतारकर आरोपी आकाश कहार उर्फ टिब्बू, अजय नागवंशी, समीर उर्फ सम्मी खान, साहिल धुर्वे, संजू धुर्वे तथा लकी पटेल, सभी निवासी अंबाड़ा, ने हिंगलाज बैरियर के पास उनके साथ मारपीट की।
इस मामले में थाना जुन्नारदेव में अपराध क्रमांक 184/25 धारा 119, 126(2), 296(a), 115(2), 351(3) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 185/26 धारा 296(a), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में एक आरोपी मोहित साहू को पूर्व में दिनांक 20/05/2026 को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं शेष आरोपी आकाश कहार उर्फ टिब्बू, अजय नागवंशी एवं समीर उर्फ सम्मी खान निवासी अंबाड़ा को गिरफ्तार कर आज दिनांक 22/05/2026 को माननीय न्यायालय जुन्नारदेव में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
मामले में आदतन आरोपी एवं चौकी क्षेत्र के गुंडा बदमाश आकाश कहार उर्फ टिब्बू पिता सदन कहार उम्र 27 वर्ष निवासी अंबाड़ा के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही अन्य आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों एवं कोयला चोरों पर भी नजर रखते हुए प्रतिबंधात्मक एवं जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में एसडीओपी जुन्नारदेव श्री सुनील वरकड़े के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक योगेश जंगले, आरक्षक संस्कार बघेल, आरक्षक योगेश रघुवंशी एवं आरक्षक नीलेश पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
