अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:
दिनांक 21-05-2026 को मीरजापुर जिला, चुनार एवं मड़िहान तहसील के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कर्मा थाना (सोनभद्र) के थाना प्रभारी से मिलकर PAUP मीरजापुर के सदस्य संजय चौहान के कैमरा चोरी मामले के संबंध में मुलाकात की।
जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि दिनांक 29 अप्रैल को संजय चौहान साइट से लौटते समय कर्मा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान पर नाश्ता करने के लिए रुके थे। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर रखा कैमरे का बैग चोरी हो गया। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर भी दी थी।
मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि कैमरा जल्द बरामद हो जाए।
थाना प्रभारी श्री मोहन सिंह ने कहा कि संदिग्ध लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की जानकारी फोन के माध्यम से आप लोगों को दी जाती रहेगी।
थाना प्रभारी से मिलने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी श्री आलोक बरनवाल, जिला अध्यक्ष श्री राजीव श्रीवास्तव, जिला संरक्षक श्री संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री सतेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ जायसवाल, जिला संगठन मंत्री श्री सुरेश कुमार, चुनार तहसील उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जायसवाल, चुनार तहसील सचिव श्री किसुन, मड़िहान तहसील प्रभारी श्री कैलाश सिंह, मड़िहान तहसील सह प्रभारी श्री राज किशोर, श्री अखिल कश्यप, श्री सामू, श्री राजेंद्र एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
