यवतमाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठे सवाल, पुनर्विचार की मांग | New India TimesOplus_131072

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठे सवाल, पुनर्विचार की मांग | New India Times

कांग्रेस पार्टी के यवतमाल जिला अध्यक्ष की हाल ही में हुई नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है। पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद आसिम अली ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए नेतृत्व से पुनर्विचार की मांग की है।
उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए व्यक्ति के पास पर्याप्त संगठनात्मक अनुभव और जिले में मजबूत जनाधार नहीं है। उनका मानना है कि इससे पार्टी संगठन को नुकसान हो सकता है।
आसिम अली ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता डॉ. नदीम को नजरअंदाज किया गया, जबकि उन्होंने कई चुनाव लड़े हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने पार्टी में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस फैसले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
अंत में उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर दोबारा विचार कर योग्य और अनुभवी व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article