थाना हनुमानगंज पुलिस के प्रयास से कई चेहरों पर आई मुस्कान, लगभग 12 लाख रुपए के गुम हुए 50 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को किया वापस | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


राजधानी भोपाल के थाना हनुमानगंज की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से 50 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण एवं शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-03 आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक नायक एवं सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज राकेश सिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से अलग-अलग तारीखों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सभी मोबाइलों की जानकारी तत्काल CEIR साइबर पोर्टल पर अपलोड कर सर्चिंग शुरू की। जांच के दौरान मोबाइलों की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त कर विभिन्न नंबरों की CDR और कैफ रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए गए।आप को बता दें कि किसी भी व्यक्ति की गुम हुई वस्तु जब उसको मिल जाती है तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है ।ऐसा ही एक मामला आज थाना हनुमानगंज में देखने को मिला, जहां पुलिस के अथक प्रयास से गुम हुए 50 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लोगों को उनके सुपुर्द किया। गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी और सभी ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

मोबाइल बरामदगी अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया सहित प्रआर सुनील दुबे, कार्यवाहक प्रआर रामकृपाल मीणा, कार्यवाहक प्रआर भूपेंद्र औझा, आरक्षक विजेंद्र माकोडे, आशीष वर्मा, रोशन प्रजापति एवं मोहन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version