अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा एक विशेष पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “वर्तमान संदर्भ में हिंदी पत्रकारिता की उपयोगिता” रखा गया है, जिसमें प्रदेशभर के पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं मीडिया जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट करेंगे। कार्यक्रम 30 मई 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक हिंदी भवन, पॉलीटेक्निक चौराहा, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के चयनित पत्रकार साथियों को “हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026” से भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने पत्रकारों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर खान एवं प्रदेश सचिव इरशाद खान की विशेष भूमिका बताई जा रही है।
