विनोद दीक्षित की शिकायत के बाद मथुरा महानगर के नालों को ढकने का काम हुआ शुरू | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बाद उन्हें खुला छोड़ दिए जाने से पिछले दिनों एक महिला अपने बच्चे के खुले नाले गिर जाने बाद ,खुले नाले से होने वाली दुर्घटनाओं एवं बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा था।

विनोद दीक्षित की शिकायत के बाद मथुरा महानगर के नालों को ढकने का काम हुआ शुरू | New India Times

शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और अब टीमों द्वारा खुले नालों को ढकने तथा नालों से निकलने वाली गंदगी को तुलरंत हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नालों को ढकने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जनता हित में सराहनीय कार्य करने के लिए नगर आयुक्त एवं नगर निगम कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खुले नालों को ढकने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article