मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
नगर के लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज रविवार सुबह फिर से निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी भी मौजूद रहीं।

उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में मंगलवार तक नाला निर्माण का काम पूरा किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिले।
मंत्री ने कहा कि निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम तय समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए। ये प्रोजेक्ट शहर की ट्रैफिक और जल निकासी के लिए बहुत जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री ने दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है।

