झिरी घाट में भीषण हादसा: खरबूजे से भरा आईसर खाई में गिरा, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/दमुआ/छिंदवाड़ा (मप), NIT:

झिरी घाट में भीषण हादसा: खरबूजे से भरा आईसर खाई में गिरा, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर | New India Times

थाना दमुआ क्षेत्र अंतर्गत रामपुर झिरी घाट में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खरबूजे से भरा एक आईसर वाहन अनियंत्रित होकर मंदिर के सामने गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईसर वाहन (क्रमांक MP48 G 0669) डांगरा लेने के लिए चांद गया था और वापस लौटते समय झिरी घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन के खाई में गिरने से पहले एक युवक ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि हंजाला खान और ताल्हा खान वाहन में ही फंस गए।
सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर लेखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने वाहन का गेट काटकर दोनों फंसे युवकों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने हंजाला खान (20 वर्ष), पिता जाहिद खान, निवासी बैतूल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल ताल्हा खान के दोनों पैर टूट गए हैं और उसका इलाज जारी है।
यह हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article