अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 15 मई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में भूमिका और श्रीवाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं रक्षिता शर्मा, वैष्णवी शर्मा, आराध्या और साव्या किशोर ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में कोच अनूप कुमार और गोरी की अहम भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार एवं मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

