देवरी में कांग्रेस की विशाल विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न, जनहित मुद्दों पर घेरा सरकार को | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में कांग्रेस की विशाल विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न, जनहित मुद्दों पर घेरा सरकार को | New India Times

पूर्व मंत्री हर्ष यादव के मार्गदर्शन एवं विधानसभा प्रभारी रतनचन्द्र जैन की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में देवरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करते हुए बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाना तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सदैव आम जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक के पश्चात नगरपालिका चौराहा से गांधी स्मारक तक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, किसानों की समस्याएं एवं कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

देवरी में कांग्रेस की विशाल विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न, जनहित मुद्दों पर घेरा सरकार को | New India Times

नेताओं ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। सरकार से आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने की मांग की गई।
बैठक में क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध कारोबारों पर भी चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में जुआ-सट्टा संचालित हो रहा है तथा गांजा, स्मैक और अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से इन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है, इसलिए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाना चाहिए।
भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए नेताओं ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए गेहूं खरीदी केंद्रों पर कथित अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
इसके अलावा केसली, गौरझामर एवं महाजरापुर ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। नेताओं ने कहा कि इन क्षेत्रों की जनसंख्या एवं वार्ड संरचना को देखते हुए यह आवश्यक है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो गांधीवादी तरीके से आंदोलन एवं भूख हड़ताल की जाएगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बाबा राजौरिया, केसली ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, श्रीमती जानकी लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article