भुसावल में बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times

भुसावल शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाजारपेठ पुलिस की डी.बी. टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 42 हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिरपुर-कन्हाळा रोड स्थित घोडेपिर बाबा दरगाह परिसर में एक युवक के अवैध हथियार के साथ आने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक राहुल वाघ के मार्गदर्शन में डी.बी. पथक ने क्षेत्र में जाल बिछाकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरसद अली शेख खालिद अली (20), निवासी आजाद नगर, बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से मैगजीन सहित लोहे का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार उसे मोहम्मद राजिक मोहम्मद आरिफ (19), निवासी मुस्लिम कॉलोनी, भुसावल ने रखने के लिए दिया था। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी केदार बारोले के निर्देशन में की गई। मामले में भुसावल बाजारपेठ थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की जांच हेड कॉन्स्टेबल कांतीलाल केदारे को सौंपी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article