लालबाग पुलिस की बड़ी सफलता: 3.53 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लालबाग पुलिस की बड़ी सफलता: 3.53 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

थाना लालबाग पुलिस ने ₹3,53,443 कीमत के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी कार्यालय बुरहानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से अब तक ₹3,20,000 मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया जा चुका है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

फरियादी मयंक धर्मशी पिता अरविंद, उम्र 44 वर्ष, निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 17 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें दुकान पर पानी के कैंपर रखने वाले गोलू जायसवाल का फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर आधा खुला था और ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर जांच करने पर एक आईफोन 17 (256 जीबी), एक आईफोन 16 (128 जीबी), तीन एप्पल कंपनी के आईपैड, एक पुराना आईपैड 9वीं जनरेशन, लैपटॉप एडाप्टर, ग्राहक का लैपटॉप, ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा अन्य एप्पल एक्सेसरीज गायब थीं।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 331(4) एवं 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी किशन पिता मांगीलाल बारेला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 16 और 17 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात अपने बड़े भाई जेकेराम की मोटरसाइकिल लेकर सिंधी बस्ती स्थित एप्पल प्लेनेट शोरूम का शटर आरी और सब्बल से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी ने शोरूम से 2 एप्पल मोबाइल फोन, 1 ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल, 2 एप्पल टैबलेट, आईफोन मेकबुक चार्जर एडाप्टर, कार चार्जर, एप्पल ईयरफोन, एप्पल आईपॉड, 2 पावर बैंक, लैपटॉप बैग, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया।

कुल ₹3,53,443 मूल्य के चोरी गए सामान में से अब तक ₹3,20,000 का सामान बरामद किया जा चुका है। शेष सामान की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

01- किशन पिता मांगीलाल बारेला, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम चिड़ियापानी पिपरी थाना शाहपुर

बरामदगी

2 एप्पल मोबाइल फोन, 1 ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल, 2 एप्पल टैबलेट, मेकबुक चार्जर एडाप्टर, कार चार्जर, एप्पल ईयरफोन, एप्पल आईपॉड, 2 पावर बैंक, लैपटॉप बैग, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

सराहनीय भूमिका

निरीक्षक अमित सिंह जादौन, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक 441 अजय बारुले, प्रधान आरक्षक 372 भरत देशमुख, आरक्षक 107 नितेश सपकाडे, आरक्षक 56 दिपांशु पटेल, आरक्षक 234 महेश प्रजापति एवं साइबर सेल के आरक्षक दुर्गेश पटेल और आरक्षक शक्ति तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article