मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता: 3 पिस्टल के साथ शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता: 3 पिस्टल के साथ शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार | New India Times

कछवां थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अवैध असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा, निवासी फूलपुर, प्रयागराज को भैंसा गांव के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 3 अदद .32 बोर पिस्टल, मैग्जीन, एक मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ मध्य प्रदेश से सस्ते दामों में अवैध हथियार लाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था।

पुलिस ने थाना कछवां में आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article