विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर बार की तरह इस वर्ष भी शानदार सफलता हासिल की। पिछले कई वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राएं सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में जनपद के टॉपर्स रहे हैं। इस बार भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में यश मित्तल ने 96.8 प्रतिशत, वंशिका त्यागी ने 96.4 प्रतिशत, रिया धामा ने 93.6 प्रतिशत, देवांशी ने 93.2 प्रतिशत, यानीका शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, मिस्टी गर्ग एवं स्नेहा जैन ने 92.2 प्रतिशत तथा निशु ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
यश मित्तल ने कंप्यूटर साइंस में 98 अंक, केमिस्ट्री में 96 अंक, मैथ्स में 95 अंक तथा पेंटिंग में 100 अंक प्राप्त किए। वंशिका त्यागी ने बिजनेस स्टडी में 96 अंक, इंग्लिश में 95 अंक, पेंटिंग में 100 अंक, फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक और अकाउंटेंसी में 91 अंक प्राप्त किए।
रिया धामा ने पेंटिंग में 100 अंक, ज्योग्राफी में 94 अंक, हिस्ट्री एवं पॉलिटिकल साइंस में 92-92 अंक प्राप्त किए। देवांशी ने पेंटिंग में 99 अंक, इंग्लिश में 95 अंक और पॉलिटिकल साइंस में 93 अंक हासिल किए।
यानीका शर्मा ने पेंटिंग में 99 अंक, बायोलॉजी में 94 अंक और केमिस्ट्री में 93 अंक प्राप्त किए। मिस्टी गर्ग ने हिस्ट्री में 97 अंक, ज्योग्राफी में 95 अंक तथा पेंटिंग में 100 अंक हासिल किए।
स्नेहा जैन ने बिजनेस स्टडी में 97 अंक, पेंटिंग में 95 अंक, इंग्लिश में 92 अंक और इकोनॉमिक्स में 91 अंक प्राप्त किए। निशु ने इंग्लिश एवं पेंटिंग में 96 अंक तथा हिस्ट्री में 95 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा कीर्ति शर्मा ने केमिस्ट्री में 95 अंक एवं पेंटिंग में 97 अंक, जबकि खुशी खान ने केमिस्ट्री में 95 अंक, बायोलॉजी में 93 अंक और पेंटिंग में 97 अंक प्राप्त किए।
कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में 10 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बबलेश, राजीव, शिवम, हनित, इमरान, नसीम, गौरव, कृष्ण, प्रवेश, प्रशांत, विकास, सुमित, सुमन, ममता, गीता, सिंपल, शिवानी, ज्योति, पूजा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
