आंधी का कहर: चुनार के रामघाट मंदिर के पास गिरा विशाल पेड़, रास्ता पूरी तरह बाधित | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

आंधी का कहर: चुनार के रामघाट मंदिर के पास गिरा विशाल पेड़, रास्ता पूरी तरह बाधित | New India Times

क्षेत्र में आई तेज आंधी ने कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचाया। इसी क्रम में चुनार के प्रसिद्ध रामघाट मंदिर के पास प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां एक पुराना और विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया।

पेड़ गिरने से मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article