नगर निगम जनसुनवाई में उठी नागरिकों की समस्याएं, 6 में से 1 शिकायत का मौके पर समाधान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम जनसुनवाई में उठी नागरिकों की समस्याएं, 6 में से 1 शिकायत का मौके पर समाधान | New India Times

नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित समस्याएं रखीं।

जनसुनवाई में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता एवं तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article