मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव की पुलिस चौकी अंबाडा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो बोरियों में रखी लगभग 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है।
दिनांक 12/05/2026 को देर रात्रि करीब 02/00 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति मोटर साइकिल से अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दो बोरियों में भरी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।

