नवागत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धार पुलिस का बड़ा अभियान, 3 दिनों में 621 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूले ₹2.74 लाख | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

नवागत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धार पुलिस का बड़ा अभियान, 3 दिनों में 621 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूले ₹2.74 लाख | New India Times

नवागत पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा एवं यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पिकअप/लोडिंग वाहनों में सवारी परिवहन रोकने तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए “रोको-टोको अभियान” चलाकर आमजन को जागरूक किया जाए एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में धार पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पिकअप/लोडिंग वाहनों सहित अन्य वाहनों की व्यापक जांच की गई। यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आम नागरिकों को नियमों संबंधी पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई।

• पिकअप/लोडिंग वाहनों पर 28 चालान करते हुए ₹66,500 की राशि वसूल की गई।
• अन्य वाहनों पर 593 चालान कर ₹2,07,500 की राशि वसूल की गई।
• कुल 621 चालान बनाकर ₹2,74,000 की चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। धार पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article