जलगांव के युवा फुटबॉलरों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, जिला संघ ने किया उत्साहवर्धन | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260511-WA0014.mp4

जलगांव जिले के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण है। राज्यस्तरीय अंतरजिला अंडर-15 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रतियोगिता शिरपुर स्थित मिलिट्री स्कूल में आयोजित की जाएगी।
जलगांव जिला फुटबॉल संघ के सचिव फारुख शेख ने टीम की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का सशक्त माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण और सामान्य परिवारों से आने वाले खिलाड़ियों का अपनी मेहनत के दम पर राज्य स्तर तक पहुंचना जिले के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इम्तियाज शेख, मनोज सुरवाडे, संचालक ताहेर शेख, थॉमस डिसोजा, नितीन डेव्हिड तथा प्रशिक्षक तौसीफ खान ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्राथमिकता दी गई।
कार्यक्रम में बाल खिलाड़ी आयरा आमिर और अली उमर की विशेष उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए राज्य स्तर पर जलगांव का परचम लहराने का आह्वान किया।
टीम विवरण
मुख्य प्रशिक्षक :
वसीम शेख रियाज
व्यवस्थापक :
शेख साबीर अहमद
खिलाड़ी :
शहजाद खान, फोर्डलैंड डिसोजा, मयुरेश ठाकरे, चैतन्य पाटील, हर्षवर्धन पाटील, अक्षित तायडे, वीर जैन, शेख अममर, संकेत आव्हाड, जोएल गावित, आरोन अँथनी, पार्थ पाटील, दिनेश पारखे, शेख अफान, वेदांत पाटील, मिरान शेख, एकांश ढाके, समर्थ नागपुरे, रेहान पटेल, राशिद शेख
राखीव खिलाड़ी :
फरहान खान, रोहन विसावे, खिलेश वाघोडे
कप्तान : फोर्डलैंड डिसोजा
उपकप्तान : शहजाद खान
जिले में फुटबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यदि खिलाड़ियों को निरंतर अवसर और प्रोत्साहन मिलता रहा, तो वे आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version