एकलामसानी में सड़क आज भी सपना: खाई और पगडंडियों के बीच ज़िंदगी, बारिश में क़ैद हो जाते हैं ग्रामीण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260511-WA0011.mp4

जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकलामसानी में आज़ादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की सड़क आज भी उबड़-खाबड़ और खतरनाक बनी हुई है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के एक ओर गहरी खाई है तो दूसरी ओर संकरी पगडंडियां हैं, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और फिसलन के कारण लोग घरों में ही कैद होकर रह जाते हैं। इसका सबसे अधिक असर स्कूली विद्यार्थियों और जरूरतमंद लोगों पर पड़ता है, जो समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते।

एकलामसानी में सड़क आज भी सपना: खाई और पगडंडियों के बीच ज़िंदगी, बारिश में क़ैद हो जाते हैं ग्रामीण | New India Times

सड़क सुविधा के अभाव में गांव तक कई मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद ये वादे खोखले साबित होते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर संज्ञान लेते हैं या फिर एकलामसानी के ग्रामीणों के लिए सड़क महज एक सपना बनकर रह जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version