मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोल्हौरा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोल्हौरा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक | New India Times

डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामदेव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान चलाया गया।

इस दौरान थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम नागापार, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर की महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला संबंधी योजनाओं जैसे— प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन तथा 101 अग्निशमन सेवा आदि के बारे में भी अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति टीम, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर:

1. उ0नि0 रामनाथ यादव

2. मु0आ0 विनोद कुमार

3. म0आ0 बबिता सिंह

4. रि0म0आ0 साक्षी गुप्ता

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article