पन्ना दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी, विस्थापितों से मुलाक़ात और जेल में बंद नेताओं से करेंगे भेंट | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी, विस्थापितों से मुलाक़ात और जेल में बंद नेताओं से करेंगे भेंट | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 मई को पन्ना जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पटवारी सुबह 11 बजे पन्ना पहुंचेंगे।
पन्ना आगमन के बाद वे सीधे जिला जेल जाएंगे, जहां केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा रुँझ एवं मझगाँय बांध के विस्थापितों के हक की लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी अमित भटनागर और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडे से मुलाकात करेंगे।
जेल भ्रमण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अजयगढ़ ब्लॉक के विश्रामगंज पहुंचेंगे। यहां वे रुँझ और बालूपुर क्षेत्र के मझगाँय बांध से प्रभावित विस्थापितों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद श्री पटवारी पन्ना लौटकर कलेक्टर से भेंट करेंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। दौरे के अंतिम चरण में वे गहदरा पहुंचकर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी मांगों का समर्थन करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article