शादी में आए मेहमान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; चालक फरार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शादी में आए मेहमान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; चालक फरार | New India Times

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के तामिया मार्ग स्थित एक लॉन के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छपरा निवासी युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसे कुचल दिया। हादसे में युवक की पसलियां टूट गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान मोहम्मद जफर पिता सुबराती, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 3, छपरा जिला सिवनी के रूप में हुई है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर रेत खाली करके लौट रहा था। क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रैक्टरों के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी सीजन में लॉन के सामने सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और तेज डीजे के कारण वाहनों के हॉर्न सुनाई नहीं देते। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब युवक सड़क पार कर रहा था, तब ट्रैक्टर पर्याप्त दूरी पर था और चालक ब्रेक लगा सकता था, लेकिन तेज डीजे की आवाज के कारण स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाया।

क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालक बेखौफ होकर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले भी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुस गया था, जबकि इस हादसे में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article