अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के मारवाड़ी टोला में भाजपा नेता पवन मिश्रा के पुत्र के जन्मदिन एवं नामकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति देखने को मिली, जिससे समारोह में खासा राजनीतिक रंग भी नजर आया।

समारोह के दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर नेताओं और उपस्थित लोगों के बीच चर्चा भी हुई। वहीं, बड़ी संख्या में लोग भाजपा नेता पवन मिश्रा के पुत्र को जन्मदिन एवं नामकरण की शुभकामनाएं देने पहुंचे। कार्यक्रम में सभी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते आयोजन स्थल के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। साथ ही अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोज की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया।
