बाड़ी में ‘नो हेल्मेट-नो पेट्रोल’ पहल शुरू, बिना हेल्मेट चालकों के काटे गए चालान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी में ‘नो हेल्मेट-नो पेट्रोल’ पहल शुरू, बिना हेल्मेट चालकों के काटे गए चालान | New India Times

धौलपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा’ अभियान के तहत बाड़ी कस्बे में पुलिस ने एक अभिनव पहल करते हुए ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 4 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
भरतपुर रेंज के आईजीपी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार थाना बाड़ी पुलिस और यातायात शाखा द्वारा बसेड़ी रोड स्थित श्रीराम हर्षण पेट्रोल पंप पर इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया गया। अभियान के तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।
इस दौरान थाना बाड़ी पुलिस जाप्ता और यातायात शाखा के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पंपलेट, होर्डिंग्स और पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों, कर्मचारियों और सेल्समैन को निर्देशित किया गया कि वे बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध न कराएं।
पुलिस के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है। ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ संदेश के जरिए लोगों को यह समझाया जा रहा है कि हेलमेट केवल सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि अब ईंधन प्राप्त करने के लिए भी अनिवार्य हो गया है।
अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई। खबर लिखे जाने तक लगभग एक दर्जन बिना हेलमेट चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।ियान के तहत बाड़ी कस्बे में पुलिस ने एक अभिनव पहल करते हुए ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 4 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
भरतपुर रेंज के आईजीपी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार थाना बाड़ी पुलिस और यातायात शाखा द्वारा बसेड़ी रोड स्थित श्रीराम हर्षण पेट्रोल पंप पर इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया गया। अभियान के तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।
इस दौरान थाना बाड़ी पुलिस जाप्ता और यातायात शाखा के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पंपलेट, होर्डिंग्स और पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों, कर्मचारियों और सेल्समैन को निर्देशित किया गया कि वे बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध न कराएं।
पुलिस के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है। ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ संदेश के जरिए लोगों को यह समझाया जा रहा है कि हेलमेट केवल सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि अब ईंधन प्राप्त करने के लिए भी अनिवार्य हो गया है।
अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई। खबर लिखे जाने तक लगभग एक दर्जन बिना हेलमेट चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article