पटना में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहे शामिल | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

पटना में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहे शामिल | New India Times

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ सम्राट चौधरी आज गांधी मैदान में आयोजित नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन (लेफ्टिनेंट जनरल, सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ. प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार तथा दीपक प्रकाश शामिल रहे।

पटना में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहे शामिल | New India Times

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक भी समारोह के साक्षी बने।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article