हल्ला बोल मंच का पर्यावरण अभियान शुरू, 100 टंकियां-परिंडे व 1100 पौधे लगाने का संकल्प | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हल्ला बोल मंच का पर्यावरण अभियान शुरू, 100 टंकियां-परिंडे व 1100 पौधे लगाने का संकल्प | New India Times

हल्ला बोल जनसरोकार मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण एवं बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ 5 मई 2026 को शाम 4:30 बजे विचित्र वीर हनुमान मंदिर यातायात थाना क्षेत्र से किया गया।
इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए जलपात्र (परिंडे), गौवंश सहित अन्य पशुओं के लिए पानी की टंकियां स्थापित करने और बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। मंच ने इस वर्ष 100 पानी की टंकियां, 100 परिंडे तथा 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह सेवा कार्य मंच पिछले चार वर्षों से निरंतर करता आ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने एक प्रेरणादायक संकल्प भी लिया। इसके तहत सभी सदस्य अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे व्यक्तिगत अवसरों पर अनावश्यक खर्च से बचते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे। संकल्प के अनुसार प्रत्येक सदस्य अपने विशेष दिन पर 5 पौधे लगाएगा, एक पानी की टंकी स्थापित करेगा तथा पक्षियों के लिए 5 परिंडे लगाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व जिला परिषद सीईओ एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने आमजन से भी ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान मंच के संयोजक एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, प्रमोद पचोरी, लोकेश राजपूत, रामकिशोर लवानिया, रामसेवक राठौर, अशोक शिकरवार, एडवोकेट हेमंत दुबे, सुनील जगरिया, पत्रकार धर्मेंद्र विधोलिया, वरिष्ठ पत्रकार भानु शर्मा, हरवीर शर्मा, उपेंद्र दीक्षित, राजीव रस्तोगी, राकेश शर्मा, देवेश शर्मा, शिबू जाट, विष्णु राठौर, रजत शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाह, मीनेश मीना, रविंद्र गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंच ने इस अभियान के माध्यम से आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। यह पहल समाज के लिए एक संदेश है कि हम अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ साझा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article