मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
रीवा जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत रायपुर कर्चुलियान के अधीन ग्राम पंचायत गोरगांव 165 के पंच, उपसरपंच एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने सैकड़ों की संख्या में एसडीएम कार्यालय, रायपुर कर्चुलियान पहुंचकर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर नई ग्राम पंचायत का निर्माण मनमाने तरीके से कराया जा रहा है। साथ ही पंचायत पोर्टल पर शून्य (निरंक) बिल अपलोड किए गए हैं। इसके अलावा 16 पंचों द्वारा सरपंच को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग भी की गई है।

एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के लिए विधिवत आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

अब देखना यह होगा कि सरपंच के खिलाफ की गई शिकायतों पर क्या कार्रवाई होती है और यह कार्रवाई कब तक की जाती है।

विदित हो कि ग्राम पंचायत के पंचायत दर्पण पोर्टल पर बिलों की जगह खाली (कोरे) दस्तावेज अपलोड किए गए हैं, जिससे अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।

यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो संबंधित सरपंच और सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
