रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर, फुट तालाब मेघनगर में 10 मई से 16 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से हरि इच्छा तक रहेगा।
इस 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ मंदिर परिसर में होगा। कथा का वाचन पंडित कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से किया जाएगा।
इस संदर्भ में कथा स्थल पर ध्वजा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन (पप्पू भैया) ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि वे आज, 5 मई को दोपहर 3 बजे फुट तालाब मंदिर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करें।
