डॉ. कृष्णकांत चौधरी बने एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

डॉ. कृष्णकांत चौधरी बने एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल में डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
डॉ. चौधरी ने एमबीबीएस तथा एम.डी. (शिशु रोग) की पढ़ाई पीएमसीएच, पटना से पूरी की है। वे एक प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 25 अगस्त 2007 को एनटीपीसी के कोलडैम परियोजना (हिमाचल प्रदेश) से की, जहां उन्होंने लगातार 9 वर्षों तक सेवाएं दीं।

डॉ. कृष्णकांत चौधरी बने एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी | New India Times

इसके बाद उनका स्थानांतरण एनटीपीसी कोरबा परियोजना में हुआ, जहां भी उन्होंने 9 वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें पदोन्नति के बाद अपर महाप्रबंधक (चिकित्सा) के पद पर 2 जून 2025 को कहलगांव परियोजना में पदस्थापित किया गया।
डॉ. सुष्मिता सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अब डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने जीवन ज्योति अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का दायित्व संभाल लिया है।
उनके नेतृत्व में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। स्वागत समारोह में डॉ. तिर्की, डॉ. अमित पाल, डॉ. बबीता चौरसिया, डॉ. विकास कुमार तथा चिकित्सा विभाग के उप अधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article