नरेला विधानसभा क्षेत्र को 25 जनवरी को तिरंगामय करने की तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की बैठक;  हर बार साल में दो बार निकाली जाएगी तिरंगा यात्राः सहकारिता मंत्री सारंग  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​नरेला विधानसभा क्षेत्र को 25 जनवरी को तिरंगामय करने की तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की बैठक;  हर बार साल में दो बार निकाली जाएगी तिरंगा यात्राः सहकारिता मंत्री सारंग  | New India Timesनरेला विधानसभा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को लेकर बडे पैमाने पर  तैयारियां की जा रही हैं। पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को विशाल तिरंगा यात्रा निकालने के उद्देश्य से आज 18 जनवरी को नरेला क्षेत्र के स्कूल संचालकों की बड़ी बैठक सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग के कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में श्री सारंग ने कहा कि लोगों में और विशेष कर छोटे बच्चों और छात्रों में देशप्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से अब नरेला में साल में दो बार तिरंगा यात्रा निकाली जाने का प्रयास किया जाएगा। इनमें से पहली इस बार 25 जनवरी को हो रही है और दूसरी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जाएगी। ​नरेला विधानसभा क्षेत्र को 25 जनवरी को तिरंगामय करने की तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की बैठक;  हर बार साल में दो बार निकाली जाएगी तिरंगा यात्राः सहकारिता मंत्री सारंग  | New India Timesश्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वार्ड से बाइक सवार हेमा स्कूल चौराहे पर पहुंचेंगे जहां से रैली रवाना होगी। सड़क पर जाम की स्थिति न बने और रैली अपने निर्धारित समय पर ही हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यकर्ता इस सम्मेलन में काफी जोश और उत्साह में दिखाई दिए। बैठक में उपस्थिति भी अभूतपूर्व रही। श्री सारंग ने अपने ओजपूर्ण भाषण में इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाए जाने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस बैठक में तीनों मंडल अध्यक्षों और दोनों एमआईसी सदस्यों के साथ ही सभी वार्डों के पार्षद भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version