साबिर खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार पंडित मुरलीधर पांडेय ने महाराष्ट्र राज्य पुलिस मुख्यालय स्थित डीजीपी कार्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक डॉ. सदानंद दाते से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पं. पांडेय ने देश के प्रमुख साहित्यकारों पर आधारित अपनी कृतियां, “देश के साहित्यकारों में पंडित मुरलीधर पांडेय”, “पंडित मुरलीधर पांडेय का व्यक्तित्व एवं कृतित्व” तथा “अभिनंदन-ग्रंथ” सहित अन्य पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान कीं, जो ‘संयोग प्रकाशन’ द्वारा प्रकाशित हैं।
इस अवसर पर मीरा-भाईंदर शहर के स्पेशल क्राइम रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान साहित्य और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

